पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक बिगड़ी, पटना के अस्पताल में भर्ती, चिराग पासवान ने की मुलाकात

Share

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

चाचा से मिलने अस्पताल पहुंचे चिराग पासवान

पारस के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पटना पहुंचे और अस्पताल जाकर अपने चाचा का हालचाल लिया। इस दौरान दोनों भावुक नजर आए और एक-दूसरे से गले मिले।

“पिता समान हैं चाचा” – चिराग

मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि पारस उनके लिए पिता समान हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन वे यहां एक बेटे के रूप में अपने चाचा से मिलने आए हैं।

सोशल मीडिया पर भी साझा की जानकारी

चिराग पासवान ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि उनके चाचा अस्वस्थ हैं और वे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पारस की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज दिया जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031