भारी बारिश की चेतावनी: 20 जून को भी रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीसी का आदेश जारी

Share

रांची: राजधानी रांची में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने 20 जून 2025 (शुक्रवार) को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इस बाबत रांची के उपायुक्त द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची केन्द्र द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार रांची जिले को रेड जोन की श्रेणी में रखा गया है और 21 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी स्कूल या संस्था के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • आदेश की तिथि: 20 जून 2025 (शुक्रवार)
  • बंद रहेंगे: सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय
  • कारण: भारी बारिश की चेतावनी, रांची रेड जोन में
  • उल्लंघन पर: आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई

छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे मौसम की गंभीरता को समझते हुए घर में ही सुरक्षित रहें और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930