सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की स्थिति पर दिल्ली टीम का निरीक्षण

Share

बोधगया: दिल्ली से आई एक विशेष निरीक्षण टीम ने बुधवार को बोधगया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का दौरा कर वहां दवाइयों की उपलब्धता, गुणवत्ता और वितरण प्रणाली की गहन समीक्षा की। टीम ने दवा स्टोर, ओपीडी, प्रसव कक्ष, आपातकालीन कक्ष और पंजीकरण काउंटर सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और जरूरी दस्तावेजों की जांच की।

टीम की इंप्लीमेंटेशन अधिकारी कृति सिंह ने बताया कि यह निरीक्षण राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कार्यक्रम के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, “हम देखना चाहते हैं कि मरीजों को सभी आवश्यक दवाएं समय पर और बिना किसी अड़चन के मिल रही हों।”

निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, हालांकि कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत महसूस की गई। टीम ने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार और अन्य स्टाफ ने निरीक्षण के दौरान टीम को पूरा सहयोग दिया।

मरीजों की प्रतिक्रिया
दवा लेने आईं कुछ महिलाओं ने बताया कि सामान्यत: जरूरी दवाएं अस्पताल से मिल जाती हैं, लेकिन कई बार उन्हें बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है। वहीं, कुछ मरीजों ने चिकित्सकों की सेवा की सराहना की, लेकिन दवा वितरण काउंटर पर प्रतीक्षा समय ज्यादा होने की शिकायत की।

राज्य सरकार की प्रक्रिया के अनुसार होती है आपूर्ति
कृति सिंह ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में दवाओं की आपूर्ति राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होती है और केंद्र बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है।

यह निरीक्षण राज्य स्तर पर चल रहे उस कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके तहत समय-समय पर अस्पतालों की सेवाओं की समीक्षा की जाती है, ताकि मरीजों को बेहतर और सुचारु स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930