अप्रैल से अम्बेडकर छात्रावासों के छात्रों को मिलेगा दोगुना अनुदान

Share

बापू सभागार में आयोजित अम्बेडकर समग्र शिक्षा समागम में 6 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की रही उपस्तिथि


पटना: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में 91 डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालय और 139 छात्रावास संचालित हैं। यहां के छात्रों को आवासन एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं। अप्रैल महीने से इन छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को अनुदान की राशि दोगुनी हो जाएगी। प्रति छात्र 1 हजार रुपये से बढ़ाकर 2 हजार रुपये प्रति महीने हो जाएगी। वे पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित डॉ भीमराव अम्बेडकर समग्र शिक्षा समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।


इस मौके पर उन्होंने राज्य के 91 डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही पटना के गायघाट स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय की इंटर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 123 छात्राओं को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए 6 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


उप-मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं, अनुशासन और परिश्रम को अपनाएं तथा बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर समानता और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें। बाबा साहेब का जीवन और उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने विभाग की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत अब 30 हजार से 1 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है, जिससे अब तक 6223 अभ्यर्थी लाभान्वित हो चुके हैं। प्रदेश के 38 जिलों में बालिकाओं के लिए 100 सीटों वाले छात्रावासों का निर्माण चल रहा है। नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। समेकित थरुहट विकास अभिकरण की 357 योजनाओं में से 279 योजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं। बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत 4858 सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण किया गया है। ‘सहायता’ कॉल सेंटर 24×7 संचालित हो रहा है तथा विकास मित्रों के माध्यम से विकास रजिस्टर 2.0 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक, अनुशासित एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में विभाग के अपर सचिव गौतम पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे। साथ ही उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, संजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, मदन साहनी, रामकृपाल यादव, सुनील कुमार, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, विधायक संजीव कुमार चौरसिया, निदेशक प्रियंका रानी, विशेष कार्य पदाधिकारी दीवान जाफर खान, समेत विभागीय पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31