Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पलामू में बेखौफ बदमाशों का तांडव, प्रज्ञा केंद्र संचालिका को गोली मारकर तीन लाख और लैपटॉप लूटे

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू | 13 अप्रैल
झारखंड के पलामू जिले में दिनदहाड़े बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार में अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालिका शमा प्रवीण से लूटपाट की और विरोध करने पर उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया।

तीन लाख नकद और लैपटॉप लूटा

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने शमा प्रवीण से करीब तीन लाख रुपये नकद और एक लैपटॉप लूट लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने महिला के पैर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पति को भी किया घायल

घटना के दौरान अपराधियों ने उनके पति इसराफिल पर भी हमला किया और बंदूक के बट से मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच रेफर किया गया।

बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों अपराधी बाइक पर सवार थे। एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। दोनों ने दंपति की बाइक का पीछा किया, ओवरटेक कर रोका और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

6–7 राउंड फायरिंग की सूचना

घटना के दौरान 6 से 7 राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह थाना पुलिस और रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031