Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में कानून व्यवस्था पर पप्पू यादव का हमला, बोले— ‘पुलिस का इकबाल खत्म’

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अररिया, 12 अप्रैल:
पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में पुलिस और कानून का इकबाल समाप्त हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है और विभिन्न माफिया तंत्र को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।

दोहरी हत्याकांड को बताया कलंक
पप्पू यादव फारबिसगंज में हाल ही में हुए दोहरी हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने अमौना गांव में मृतक नबी हुसैन और चौहान टोला में रवि चौहान के परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता दी। इस घटना को उन्होंने समाज पर कलंक बताते हुए कहा कि यह माफी योग्य नहीं है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों ही जनता के मुद्दों से दूर हैं। उनके अनुसार राज्य में हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और बच्चियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

नशे को बताया बड़ी वजह
पप्पू यादव ने सीमावर्ती इलाकों में फैल रहे सूखे नशे को इस तरह की घटनाओं का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि गांजा, भांग, अफीम, स्मैक और कोरेक्स जैसे नशीले पदार्थों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिसमें अधिकारियों और नेताओं की संलिप्तता का भी आरोप लगाया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीमांचल से नशा खत्म करने का ऐलान
उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र के 80 प्रतिशत युवा नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, जिससे समाज कमजोर हो रहा है। पप्पू यादव ने फारबिसगंज से ही नशे के खिलाफ अभियान शुरू करने का ऐलान किया और इसे जड़ से खत्म करने की बात कही।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031