नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सफल, 10 दिन बाद सुरक्षित लौटे अंतरिक्ष यात्री

Share

वॉशिंगटन, 11 अप्रैल। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का Artemis II मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। मिशन में शामिल चारों अंतरिक्ष यात्री 10 दिनों की चंद्र यात्रा के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने पृथ्वी से अब तक की सबसे दूर की दूरी तय कर नया रिकॉर्ड भी बनाया।

चारों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे

नासा के अनुसार मिशन के कमांडर Reid Wiseman, पायलट Victor Glover, Christina Koch और कनाडा के Jeremy Hansen सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं।

प्रशांत महासागर में हुई लैंडिंग

अंतरिक्ष यात्रियों का Orion spacecraft कैलिफोर्निया के San Diego तट के पास प्रशांत महासागर में उतरा। यह लैंडिंग स्थानीय समयानुसार रात 8:07 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 5:37 बजे) हुई।

1 अप्रैल को हुआ था प्रक्षेपण

यह मिशन 1 अप्रैल को फ्लोरिडा से लॉन्च किया गया था। मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने करीब 6,90,000 मील की यात्रा की।

राष्ट्रपति ने दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस ऐतिहासिक सफलता पर नासा और पूरी टीम को बधाई दी है।

1972 के बाद ऐतिहासिक उपलब्धि

नासा के मुताबिक, 1972 के बाद यह पहला मौका है जब इंसानों ने चंद्रमा के पास जाकर वापसी की है। यह मिशन भविष्य के चंद्र अभियानों की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

अब आर्टेमिस-3 की तैयारी

मिशन की सफलता के बाद नासा अब अगले मिशन Artemis III की तैयारी में जुट गया है। आर्टेमिस-2 में अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के पास से गुजरे, जबकि आर्टेमिस-3 में उन्हें चंद्रमा की सतह पर उतारने की योजना है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930