Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सुप्रियो के बयान पर सियासत तेज, अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री से माफी मंगवाने की मांग की

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 09 अप्रैल ।
अंबा प्रसाद ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा कांग्रेस को “सांप” कहे जाने पर कड़ा पलटवार किया है। गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस बयान पर संज्ञान लेते हुए माफी मंगवाने की मांग की।

मुख्यमंत्री लें संज्ञान

अंबा प्रसाद ने कहा कि इस तरह के आपत्तिजनक बयान सहयोगी दलों के बीच संबंधों को कमजोर करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप कर झामुमो नेता से सार्वजनिक माफी मंगवानी चाहिए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बयान पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि यदि कोई अपने समाज और संस्कृति के बारे में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर सकता है, तो सहयोगी दल के लिए भी कुछ भी कह सकता है। अंबा ने पश्चिम बंगाल की एक लोक गायिका से बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाली समाज में इस तरह की कहावतों का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है।

भाजपा पर भी साधा निशाना

प्रेस वार्ता के दौरान अंबा प्रसाद ने प्रतीकात्मक रूप से प्लास्टिक की मकड़ी दिखाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना जाल बुन रही है और झामुमो को सावधान रहने की जरूरत है।
उन्होंने भाजपा, सरयू राय और अन्य नेताओं की तुलना मधुमक्खियों से करते हुए कहा कि ये लोग सत्ता का “मधु” पाने के लिए छटपटा रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गठबंधन पर दिया बयान

अंबा ने कहा कि कांग्रेस ने झामुमो को मजबूती से थाम रखा है और गठबंधन को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रियो भट्टाचार्य की भाषा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच को प्रतिबिंबित नहीं करती।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने दी संक्षिप्त प्रतिक्रिया

वहीं जब इस पूरे मामले पर सुप्रियो भट्टाचार्य से प्रतिक्रिया ली गई, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और केवल “ठीक है” कहकर बात समाप्त कर दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031