रांची में गुरुवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, केबल बिछाने और मेंटेनेंस कार्य जारी

Share

रांची: राजधानी रांची में गुरुवार को बिजली विभाग द्वारा केबल बिछाने और मेंटेनेंस कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य अवर प्रमंडल लालपुर और तुपुदाना के अंतर्गत किया जाएगा।

विद्युत विभाग के अनुसार, लालपुर अवर प्रमंडल क्षेत्र में RDSS योजना के तहत पीस रोड, सिपारा गर्ल्स हॉस्टल के सामने और आसपास के इलाकों में एलटी केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, 11 केवी पावर हाउस फीडर के मेंटेनेंस के कारण दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक अतिरिक्त रूप से बिजली कटौती की जाएगी।

इसी तरह तुपुदाना क्षेत्र के पटेल नगर में एलटी लाइन के नंगे तारों को बदलकर केबल लगाने का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा 11 केवी पावर हाउस फीडर के मेंटेनेंस कार्य के दौरान कांटाटोली, खादगढ़ा, भुईयां टोली, मौलाना आजाद कॉलोनी, नेताजी नगर, रमजान कॉलोनी, रजा कॉलोनी और गढ़ाटोली सहित आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31