पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, सम्राट चौधरी को भी बड़ी ज़िम्मेदारी

Share

मोदी-शाह से लेकर फिल्मी सितारों तक शामिल, बंगाल में BJP का बड़ा चुनावी दांव

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने अपने सबसे दिग्गज नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और फिल्म जगत के चर्चित चेहरों को शामिल किया है।

सबसे खास बात यह है कि बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है। इससे उनका राजनीतिक कद और बढ़ा माना जा रहा है। बंगाल चुनाव में उनकी एंट्री को BJP के बड़े रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

सम्राट चौधरी पहले से ही बिहार में पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं, और अब उन्हें बंगाल जैसे अहम चुनावी राज्य में भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

इस स्टार प्रचारक सूची में प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh, केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के साथ-साथ फिल्म जगत के दिग्गज Mithun Chakraborty, Kangana Ranaut और Hema Maliniजैसे बड़े नाम शामिल हैं।

BJP की यह सूची साफ संकेत देती है कि पार्टी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और हर स्तर पर मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31