—सपोर्ट सिस्टम को बताया सबसे जरूरी, बोलीं—परिवार और पति का साथ बना ताकत
मुंबई:
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही ZEE5 के टॉक शो ‘मॉम्स टॉक’ को होस्ट करती नजर आएंगी। शो के अनाउंसमेंट के दौरान उन्होंने मां बनने के अपने अनुभव और इस सफर में मिले परिवार के सहयोग पर खुलकर बात की।
परिणीति ने बताया कि उनके पति राघव चड्ढा और परिवार ने उन्हें हर कदम पर सपोर्ट किया, जिसकी वजह से उन्हें कभी अकेलापन महसूस नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मां बनने का यह अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा है।
कामकाजी मांओं की चुनौतियों पर खुलकर बोलीं
इवेंट के दौरान परिणीति ने कामकाजी महिलाओं की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि कई महिलाओं को परिवार और पति का सहयोग नहीं मिल पाता, जो दुखद है। उनके अनुसार, मां बनने के सफर में सबसे अहम ‘सपोर्ट सिस्टम’ होता है।
‘मॉम्स टॉक’ से देना चाहती हैं खास संदेश
अपने शो ‘मॉम्स टॉक’ के बारे में बात करते हुए परिणीति ने कहा कि इसके जरिए वह यह संदेश देना चाहती हैं कि बच्चों की परवरिश का कोई एक तय तरीका नहीं होता। माता-पिता को समाज के दबाव से हटकर अपने तरीके से फैसले लेने चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि हर एपिसोड में दर्शकों को जिंदगी से जुड़ी कहानियां और उनके समाधान देखने को मिलेंगे। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि माता-पिता को बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखते हुए अनुशासन भी बनाए रखना चाहिए, ताकि उनका संतुलित विकास हो सके।





