रामनवमी शोभायात्रा में युवक की हत्या का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Share

–सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे में विवाद के बाद वारदात को दिया गया अंजाम

हजारीबाग, 04 अप्रैल:
रामनवमी शोभायात्रा के दौरान झंडा चौक के पास हुए चर्चित अभिषेक कुमार हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में विजय कुमार विनायक (19), श्याम कुमार उर्फ काशू (20), आदित्य कुमार उर्फ आदि (25), ऋषि कुमार (20) और समीर वाल्मिकी (20) शामिल हैं। एक अन्य आरोपी को धनबाद से पकड़ा गया है।

इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमित आनंद कर रहे थे। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर एक तलवार और दो चाइनीज चाकू बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल हत्या में किया गया था।

घटना की वजह क्या थी?
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 29 मार्च की देर रात गड़ी खाना क्लब के जुलूस के दौरान झंडा चौक के पास विवाद हुआ था। आरोपित नशे की हालत में जुलूस में तलवार और लाठियों का प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान अभिषेक कुमार ने उन्हें जुलूस में घुसने से रोका, जिससे विवाद बढ़ गया।

आवेश में आकर आरोपितों ने अभिषेक कुमार पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तकनीकी जांच से मिला सुराग
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। इस मामले के खुलासे में लोहसिंगना थाना प्रभारी सत्यम गुप्ता और तकनीकी शाखा की टीम की अहम भूमिका रही।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031