Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

“इंस्टाग्राम प्यार बना जानलेवा ड्रामा! शादी से इंकार पर 80 फीट टावर पर चढ़ी युवती”

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

बिहार: बिहार के गोपालगंज जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है। जिसने प्यार, धोखा और हताशा को एक हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल दिया। ये कहानी है एक ऐसी लड़की की जिसने अपने टूटे दिल के दर्द में 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश कर डाली। घटना गोपालगंज के महम्मदपुर की है। जहां सुपौली गांव की रहने वाली पूजा कुमारी ने अपने प्रेमी राजकुमार के धोखे से आहत होकर ये खौफनाक कदम उठा लिया।

Screenshot

बताया जा रहा है कि पूजा और राजकुमार की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले 6 महीनों से दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे और एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें भी खाईं। डुमरिया के राम-सीता घाट पर दोनों ने साथ रहने की कसम खाई थी। लेकिन कहानी में मोड़ तब आया। जब पूजा ने शादी की बात उठाई। जिस लड़के ने साथ निभाने की कसम खाई थी। वही लड़का शादी के नाम पर पीछे हट गया। राजकुमार ने शादी से साफ इंकार कर दिया और यही से शुरू हुआ पूजा के टूटते भरोसे और बिखरते सपनों का सिलसिला।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसके बाद पूजा के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि वहां भी उसका प्रेमी पहुंच गया और शादी रुकवा दी। एक तरफ शादी से इंकार और दूसरी तरफ किसी और से शादी भी नहीं होने देना। इस दोहरे व्यवहार ने पूजा को अंदर तक तोड़ दिया। शुक्रवार को पूजा ने अपने प्रेमी को महम्मदपुर बुलाया। शायद आखिरी बार बात करने के लिए। लेकिन वो नहीं आया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था और यहीं से हालात बेकाबू हो गए। गुस्से और निराशा में पूजा सीधे आरपी पब्लिक स्कूल के 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। और आत्महत्या की धमकी देने लगी।


देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हर कोई सांस रोककर ये नजारा देख रहा था। करीब 3 घंटे तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। तभी मौके पर पहुंचे महम्मदपुर थाने के थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद जिन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए। 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ने का साहस दिखाया। बल्कि एक जिंदगी बचाने का जज्बा था। थानाध्यक्ष ने फोन के जरिए एसडीपीओ राजेश कुमार से पूजा की बात कराई। एसडीपीओ ने उसकी हर बात सुनी उसे न्याय का भरोसा दिलाया। और समझा-बुझाकर उसे नीचे उतरने के लिए राजी कर लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आखिरकार करीब 3 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद। पूजा सुरक्षित नीचे उतर आई। फिलहाल पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में रखा है और उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है साथ ही शादी का झांसा देकर धोखा देने वाले आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। ये घटना सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं बल्कि एक बड़ा सवाल भी है – क्या प्यार के नाम पर धोखा देना किसी की जिंदगी से खेलने जैसा नहीं है? और क्या हमें अपने रिश्तों में जिम्मेदारी और ईमानदारी नहीं दिखानी चाहिए?
“क्योंकि एक गलत फैसला किसी की पूरी जिंदगी बदल सकता है।”

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930