पलामू में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Share

पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित पालिका बाजार में गुरुवार रात एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को तीन अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया। मृतक की पहचान समीर खलीफा उर्फ गुड्ड (36) के रूप में हुई है, जो कांजी हाउस मोहल्ला के निवासी थे।

सिर में गोली मारकर की हत्या, कई राउंड फायरिंग
जानकारी के अनुसार, तीनों अपराधी अचानक पालिका बाजार के बरामदे में पहुंचे और समीर खलीफा को निशाना बनाते हुए सिर में गोली मार दी। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए 5 से 6 राउंड फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे।

साथियों को नहीं पहुंचाया नुकसान
घटना के समय समीर के साथ इस्राइल आजाद उर्फ मिंटू और एक अन्य युवक मौजूद थे, लेकिन अपराधियों ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। इससे वारदात को टारगेट किलिंग माना जा रहा है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल समीर को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जमीन और व्यापार से जुड़ा था मृतक
बताया जाता है कि समीर खलीफा लंबे समय से जमीन के कारोबार से जुड़े थे और बैग का थोक व्यापार भी करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटी बच्चियां हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में मातम पसरा हुआ है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031