इंडिया स्किल्स में बिहार का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8 मेडल अपने नाम

Share

-विजेता प्रतिभागी चीन के शंघाई में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्किल चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

-कौशल विकास को लेकर केंद्र और बिहार सरकार की पहल से युवाओं को मिल रहा अवसर : श्रम मंत्री

पटना/नोएडा: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण पर विशेष जोर दे रही है, जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी दक्षता के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में इस बार बिहार के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित कौशल प्रतियोगिता में बिहार के युवाओं ने तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बिहार को स्वर्ण पदक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन और क्लाउड कम्प्यूटिंग में मिला। जबकि रजत पदक पेंटिंग और डेकोरेटिंग एवं मोबाइल एप्लीकेशन डेवलेपमेंट में प्राप्त हुआ है। इसके अलावा मोबाइल एप्लीकेशन डेवलेपमेंट, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस और कार पेंटिंग में प्रतिभागियों ने कांस्य पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ विजेता प्रतिभागी चीन के शंघाई में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्किल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो राज्य के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार की दूरदर्शी नीतियों के कारण राज्य में स्किल इकोसिस्टम मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम से पहले मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयंत चौधरी से मुलाकात कर बिहार में कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण और युवाओं को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की। समापन समारोह में बिहार कौशल विकास मिशन के एमडी मनीष शंकर और माननीय मंत्री के आप्त सचिव श्री विमल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

TAGS:,

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031