असम चुनाव: आदिवासी हकों के मुद्दे पर जेएमएम आक्रामक, कल्पना सोरेन ने किया बदलाव का आह्वान

Share

रांची/गोसाईंगांव: असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। गोसाईंगांव विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के समर्थन में आयोजित जनसभा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने जोरदार संबोधन दिया।

उन्होंने कहा कि असम के आदिवासियों और चाय बागान मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए जेएमएम पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, राज्य की जनता मौजूदा व्यवस्था से असंतुष्ट है और अब बदलाव चाहती है।

“यह इतिहास रचने का चुनाव”
कल्पना सोरेन ने अपने भाषण में कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि असम के भविष्य को नई दिशा देने का अवसर है। उन्होंने दावा किया कि जेएमएम मूल निवासियों और श्रमिक वर्ग के हकों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

हर वोट की अहमियत पर जोर
मतदाताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हर एक वोट आदिवासी समाज की ताकत को बढ़ाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी क्षेत्र के विकास और सामाजिक न्याय के लिए काम करेगी।

अन्य नेताओं ने भी की अपील
सभा में सांसद जोबा माझी और विधायक सोमेश चंद्र सोरेन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में जनता से जेएमएम प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा को समर्थन देने और भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31