पटना में निर्माणाधीन परियोजनाओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश

Share

पटना। नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय पर परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था और सुविधाएं बेहतर होंगी।

पाटलिपुत्रा पार्क का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन पाटलिपुत्रा पार्क संख्या 113 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में टहलने, जिम और बच्चों के खेल-कूद की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पार्क निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

सड़क संपर्क योजनाओं पर दिया जोर
इसके बाद मुख्यमंत्री ने पाटलि पथ और नेहरू पथ को जोड़ने वाले निर्माण कार्य की समीक्षा की। साथ ही रूपसपुर नहर के पास खगौल-नेहरू पथ-अशोक राजपथ को जोड़ने वाली प्रस्तावित फोरलेन सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने इन परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने पर बल दिया।

रूपसपुर से सगुना मोड़ तक विकास कार्य
सगुना मोड़ के पास मुख्यमंत्री ने नेहरू पथ के दोनों तरफ भूमिगत नाला और सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पश्चिमी पटना तेजी से विकसित हो रहा है और इन योजनाओं से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी। करीब 12 मीटर चौड़े कच्चे नाले पर बॉक्स पुलिया सह सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे आवागमन सुगम होगा और शहर का सौंदर्य भी बढ़ेगा।

गोला पथ के चौड़ीकरण पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने गोला पथ स्थित कृष्णा चौक पर रुककर नेहरू पथ से गोला पथ तक 2.20 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गोला पथ पर अक्सर जाम की समस्या रहती है, इसलिए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए, ताकि दानापुर जाने वाले लोगों को राहत मिल सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031