कटिहार में अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

Share

कटिहार। कटिहार पुलिस ने अवैध हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी शिवम राजपूत उर्फ शिवम आर्यन को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 1 अप्रैल को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार के साथ वीडियो बनाते हुए फायरिंग कर रहा है।

त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तारी, हथियार बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध देशी पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पहले से दर्ज है आपराधिक मामला
पुलिस के अनुसार, शिवम राजपूत अमला टोला के वायरलेस गली का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से भी एक मामला दर्ज है। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या-375/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वीडियो से फैली दहशत, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए फायरिंग की, जिससे आम लोगों में भय और दहशत का माहौल पैदा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031