Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ट्रैफिक जाम से निजात के लिए पुलिस ने कसी कमर, अब नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को किया जाएगा टो

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

DESK : राजधानी रांची में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर रांची पुलिस ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। आईजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।पुलिस ने साफ कहा है कि अब नो पार्किंग या वाइट लाइन के बाहर खड़ी गाड़ियों को सिर्फ चालान नहीं किया जाएगा, बल्कि इन्हें टो भी किया जाएगा। ऐसे वाहन मालिकों को अपनी गाड़ी छुड़ाने के लिए कई जगहों पर जाना पड़ सकता है। इस फैसले से शहर के ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।

आईजी मनोज कौशिक ने बताया कि रांची के कई इलाकों में ट्रैफिक कंजेशन पॉइंट्स हैं, जहां जाम लगना आम बात है। इन क्षेत्रों में ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सिर्फ ट्रैफिक पुलिस की नहीं, बल्कि संबंधित थाना प्रभारी की भी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा, वहीं काम से भागने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ट्रैफिक सुधार के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिससे आम जनता अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे पुलिस तक पहुंचा सके। इसके अलावा, इंदौर मॉडल की तर्ज पर वॉलंटियर्स के जरिए भी ट्रैफिक नियंत्रण में मदद लेने की योजना बनाई जा रही है।आईजी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पेंडिंग चालान जल्द से जल्द जमा करें, क्योंकि राजधानी में आज लगभग 9 लाख चालान लंबित हैं। यदि ये चालान नहीं भरे गए, तो संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031