पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफे के बाद अपने नए आवास को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार को वह पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड पहुंचे और प्रस्तावित आवास का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे परिसर का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आवास में किए जाने वाले बदलाव, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि इस आवास को नए सिरे से तैयार किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार अब स्थायी रूप से 7 सर्कुलर रोड स्थित इस आवास में ही रहेंगे। इससे पहले भी वे यहां रह चुके हैं।

गौरतलब है कि यह आवास पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का भी निवास रह चुका है। एक बार फिर यह पता बिहार की राजनीति में अहम केंद्र बनता नजर आ रहा है।
Post Views: 32




