Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा ने चुनाव आयोग से की टीएमसी की शिकायत, बंगाल में चुनाव हाईजैक की साजिश का लगाया आरोप

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मिल कर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की शिकायत की। भाजपा ने अपने छह पन्नों की शिकायत में कहा कि चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में टीएमसी चुनाव को हाईजैक कर रही है। ममता बनर्जी घर-घर जाकर मतदाताओं को धमका रही हैं।

चुनाव आयोग से मिलने गए भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू, सुकांत मजूमदार, सांसद अरुण सिंह, अनिल बलूनी, ओम पाठक शामिल रहे। आयोग से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने मीडियाकर्मियों को बताया कि भाजपा ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा ने कहा है कि टीएमसी ने राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर पूरा नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रिजिजू ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनर्जी खुद घर-घर जाकर मतदाताओं को धमका रही हैं और भाजपा को वोट देने वालों को परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रही हैं। राज्य का पूरा प्रशासनिक तंत्र टीएमसी के प्रभाव में काम कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग से मांग की कि पश्चिम बंगाल में चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से कराए जाएं। जबरदस्ती के तरीके से चुनाव जीतने की पुरानी प्रवृत्ति इस बार दोहराई नहीं जानी चाहिए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रिजिजू ने बताया कि चुनाव आयोग ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि राज्य में चल रहे चुनावों के दौरान जनता टीएमसी का खुलकर विरोध कर रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031