Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: परमाणु ठिकानों पर इजराइल की स्ट्राइक, ईरान का पलटवार—कई शहरों पर हवाई हमला

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

तेहरान/तेल अवीव। इजराइल द्वारा ईरान के परमाणु और नागरिक ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों के बाद मध्य-पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजराइल के कई शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी, जिससे क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।

इजराइल के हमले पर ईरान की चेतावनी

ईरान ने इजराइल के हमलों को उकसावे वाली कार्रवाई बताते हुए कड़ी चेतावनी दी है। तेहरान ने कहा कि “इजराइल आग से खेल रहा है” और उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-इजराइल ने ईरान के अहम परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें अराक हैवी वॉटर कॉम्प्लेक्स और यज्द प्रांत के अरदकान स्थित येलोकेक संयंत्र शामिल हैं।

हालांकि, ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन ने दावा किया है कि इन हमलों से कोई रेडियोधर्मी रिसाव या जनहानि नहीं हुई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इजराइल के शहरों पर मिसाइल हमले

जवाबी कार्रवाई में ईरान ने तेल अवीव और डिमोना सहित कई इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

मध्य इजराइल के छह अलग-अलग स्थानों पर मिसाइलों के टुकड़े गिरने से इमारतों को नुकसान पहुंचा है। दक्षिणी क्षेत्र में मिसाइल इंटरसेप्शन के दौरान गिरे मलबे से भी कुछ लोग घायल हुए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

क्लस्टर बम और लगातार हमले

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने शुक्रवार को इजराइल पर कई चरणों में हमले किए, जिनमें क्लस्टर बम वॉरहेड से लैस मिसाइल का भी इस्तेमाल किया गया। इससे बड़े इलाके में आग लगने और नुकसान की खबर है।

समुद्र में भी बढ़ा टकराव

इसी बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के छह सामरिक जहाजों को निशाना बनाया। ईरान के अनुसार, इस हमले में तीन जहाज डूब गए और अन्य में आग लग गई, साथ ही कई अमेरिकी सैनिक मारे गए।

अर्ध-सरकारी तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह कार्रवाई “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4” के तहत की गई।

वैश्विक चिंता बढ़ी

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और अमेरिका या इजराइल की ओर से सभी दावों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

लगातार बढ़ते हमलों और जवाबी कार्रवाइयों ने पूरे मध्य-पूर्व को एक बड़े संघर्ष की ओर धकेल दिया है, जिससे वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरा असर पड़ने की आशंका है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031