दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

Share

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत में मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण (2025-26) प्रस्तुत किया।

बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में पारंपरिक खीर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों, विधायकों और छात्रों को खीर खिलाई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा सहित अन्य नेता इस मौके पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि बजट 2026-27 सरकार का दूसरा बजट है, जो दिल्ली के विकास की गति को तेज करेगा और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट राजधानी के समग्र विकास को नई दिशा देगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा परिसर में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन महान स्वतंत्रता सेनानियों का साहस, त्याग और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031