Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में अमन-चैन के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, हर ओर दिखी खुशियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। माह-ए-रमजान के 30 पाक रोजों के बाद देश के अन्य हिस्सों की तरह झारखंड में भी शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। राजधानी रांची में विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई।

शहर के प्रमुख ईदगाहों में से एक हरमू ईदगाह और उसके आसपास हरमू बाईपास रोड पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। सुबह से ही पारंपरिक परिधानों में सजे लोग नमाज के लिए जुटने लगे थे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ईद के अवसर पर हरमू ईदगाह के मौलाना मो. असगर मिस्बाही ने देश और दुनिया में अमन-शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, एकता और विश्वास को मजबूत करने का संदेश देता है। नमाज के दौरान विश्व में शांति, हिंसा की समाप्ति और खुशहाली के लिए दुआएं की गईं।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी हरमू ईदगाह पहुंचे और लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शहर में ईद के मौके पर उत्सव का माहौल रहा। कर्बला चौक के पास हर साल की तरह इस बार भी झूले लगाए गए और खाने-पीने के कई स्टॉल सजे, जहां लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। घरों में सेवइयां और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाए गए। ईद के मौके पर कई लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए दूसरे शहरों और राज्यों से रांची पहुंचे।

इस दौरान हरमू किशोरगंज क्षेत्र में कुछ युवाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े पोस्टर और तख्तियां लेकर पहुंचने की भी चर्चा रही। हालांकि, पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण बनी रही।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ईद को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही। शहर के सभी प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। रांची जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सह एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक खुद शहर में घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने डोरंडा स्थित ईदगाह पहुंचकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। पूरे शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल और यातायात पुलिस की तैनाती की गई थी।

नमाज के दौरान सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी की गई। छह से अधिक ड्रोन आकाश में तैनात रहे, जिनकी मॉनिटरिंग पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारी कर रहे थे। ड्रोन की मदद से आसपास की ऊंची इमारतों की भी जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को रोका जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अब प्रशासन सरहुल जुलूस को लेकर भी सतर्क है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31