Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सरहुल पर CM हेमंत सोरेन का अलग अंदाज: खुद कार चलाकर सरना स्थल पहुंचे, सादगी ने जीता दिल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: झारखंड के लोक पर्व और प्रकृति के उत्सव सरहुल के अवसर पर राजधानी रांची में इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिला। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और दोनों बेटों के साथ सिरमटोली स्थित सरना स्थल पहुंचे, लेकिन उनका अंदाज पूरी तरह अलग रहा।

आम तौर पर प्रोटोकॉल के तहत पीछे की सीट पर बैठने वाले मुख्यमंत्री इस बार खुद कार ड्राइव करते हुए पूजा स्थल पहुंचे। उनकी इस सादगी भरी पहल ने लोगों का ध्यान खींच लिया। इस पूरे क्षण का वीडियो कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वीडियो में मुख्यमंत्री सरहुल के पारंपरिक गीतों का आनंद लेते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं, जबकि कल्पना सोरेन पीछे की सीट पर बैठी दिखाई देती हैं। उनका यह सहज और सरल अंदाज समर्थकों और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

प्रकृति और मानव के रिश्ते का संदेश
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को सरहुल की शुभकामनाएं देते हुए “जोहार” कहा। उन्होंने इस पर्व की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि सरहुल सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच गहरे और अटूट संबंध का प्रतीक है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने आगे कहा कि यह पर्व हमें जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर चलने की सीख देता है, जो एक समृद्ध और सतत भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31