Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शराब के नशे में किया कॉल, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला गिरफ्तार..फर्जी आईडी भी बरामद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

DELHI : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस शख्स को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दबोचा है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय श्लोक तिवारी के रूप में हुई है, जिसने शराब के नशे में डायल 112 पर कॉल कर यह धमकी दी थी। आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुए हैं। मामले की जांच में दिल्ली पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं।

डायल 112 पर आया था धमकी भरा कॉल

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात दिल्ली पुलिस को एक आपात कॉल मिला, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गई थी। कॉल मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत जांच शुरू कर दी गई।

गाजियाबाद से की गई थी कॉल, सिम गोरखपुर का

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गाजियाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त ऋतेश त्रिपाठी ने बताया कि कॉल पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद से किया गया था। हालांकि आरोपी वहां से फरार हो चुका था। सिम कार्ड की जांच में पता चला कि वह गोरखपुर में रजिस्टर्ड था। इसके बाद दिल्ली और गोरखपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर श्लोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की असली पहचान और मकसद की जांच जारी

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी श्लोक तिवारी एक शातिर ठग है, जो अक्सर अपनी पहचान बदलता रहता है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि उसने नशे की हालत में कॉल किया था, लेकिन पुलिस यह भी जांच रही है कि कहीं इसके पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं है। आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और यह भी देखा जा रहा है कि क्या वह पहले किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहा है। इस गंभीर मामले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के बाद और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930