Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पूर्णिया के डगरुआ में दरिंदगी के बाद बवाल, 18 वर्षीय युवती की कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, NH-31 जाम

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्णिया। पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वासपुर स्थित NH-31 किनारे नमस्कार होटल के पीछे एक 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खुशी कुमारी (पिता: सुखदेव चौधरी, ग्राम चतरा, पंचायत रामपुर, वार्ड संख्या-4) के रूप में हुई है।

परिजन के अनुसार, घटना 11 मार्च की रात करीब 11:30 बजे की है। आरोप है कि युवती को प्रेम जाल में फंसाकर गांव से बुलाया गया, जहां चार युवकों ने कथित रूप से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बताया जाता है कि युवती के लापता होने पर परिजनों ने पूर्व में ही थाने में आवेदन देकर खोजबीन की मांग की थी। जांच के दौरान मोबाइल चैट और व्हाट्सऐप के माध्यम से मामले की कड़ियां जुड़ने की बात सामने आई। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया, जिसकी निशानदेही पर कथित रूप से शव बरामद किया गया।

प्रथम दृष्टया यह आशंका भी जताई जा रही है कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया है। हालांकि, वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और आक्रोशित लोगों ने करीब 4 से 5 घंटे तक NH-31 को जाम कर प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूर्णिया से पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, पूर्णिया भेज दिया है। परिजनों ने चार युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31