दिल्ली में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 300 ईवी बसों को दिखाई हरी झंडी, नानकसर–गाजियाबाद बस सेवा शुरू

Share

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को इंद्रप्रस्थ बस डिपो से 300 नई ईवी बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया। इसके साथ-साथ नानकसर–गाजियाबाद के बीच नई अंतरराज्यीय बस सेवा शुरूआत और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कि यह कदम दिल्ली की रफ्तार को नई दिशा देता है। अब सफर और आसान होगा, कनेक्टिविटी और तेज़ होगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में 2000 से अधिक ईवी बसों को डीटीसी के बेड़े में शामिल किया गया है। सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह प्रदूषण रहित बनाने के लिए हम डीटीसी की पूरी फ्लीट को ईवी पर स्विच करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 से बंद पड़ा ईवी प्रोत्साहन पोर्टल भी फिर से शुरू किया गया है। इसके तहत 12,877 लोगों को 24 करोड़ की लंबित सब्सिडी सीधे डीबीटी के माध्यम से दी गई।

इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, विधायक तरविंदर सिंह मारवाह मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930