Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नालंदा में एलपीजी ब्लैक मार्केटिंग पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दी चेतावनी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नालंदा, बिहारशरीफ। नालन्दा जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त समीक्षा बैठक की।

कलेक्ट्रेट में आयोजित इस बैठक में तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ आपूर्ति शृंखला की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आंकड़ों के अनुसार, आईओसीएल की 18 एजेंसियों के पास 4,501 सिलेंडर, बीपीसीएल की 27 एजेंसियों के पास 7,148 और एचपीसीएल की 09 एजेंसियों के पास 3,684 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर गैस की किल्लत को लेकर फैल रही भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही ऐसी अपुष्ट खबरों को साझा करें।जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता घबराहट में आकर अनावश्यक बुकिंग न करें और केवल डिजिटल या अधिकृत माध्यमों से बुकिंग के बाद ही सिलेंडर प्राप्त करें। कालाबाजारी करने वालों से गैस खरीदने से बचने की भी सलाह दी गई है।गैस वितरण में आ रही किसी भी समस्या या कालाबाजारी की सूचना देने के लिए जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। उपभोक्ता दूरभाष पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

एसपी भारत सोनी ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति गैस सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग में संलिप्त पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) सहित विभिन्न तेल कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930