Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सांसद पप्पू यादव का गिरिराज सिंह पर तीखा हमला, कहा- ‘देश के असली गद्दार तो ये लोग हैं’

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PURNIA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नालायक और देशद्रोही कहे जाने पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बकरीद के मौके पर पूर्णिया में लोगों से मुलाकात करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह जैसे लोग ही असली गद्दार हैं, जिन्होंने देश की सेना का मनोबल गिराने का काम किया है।

सांसद पप्पू यादव ने कहा राहुल गांधी तो आंख में आंख डालकर बोलते हैं, उनके आका (प्रधानमंत्री) के सामने भी। लेकिन गिरिराज सिंह और उनके जैसे लोग चीन और पाकिस्तान पर कार्रवाई क्यों नहीं करते ? आज चीन भारत के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है, और सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है। राहुल गांधी ने तो अमेरिका में ट्रंप के सामने देश के सरेंडर की बात उठाई थी, लेकिन इन लोगों में कोई हिम्मत नहीं है सच का सामना करने की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह के बयान को लोकतंत्र और विपक्ष की गरिमा पर हमला बताते हुए कहा कि यह देश की राजनीति को बांटने और भटकाने की साजिश है। बकरीद के अवसर पर पप्पू यादव ने इमाम और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद भी दी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031