बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, काफिले में घुसा बेकाबू ट्रक, 3 सुरक्षाकर्मी घायल

Share

हाजीपुर/पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। वे मधेपुरा से पटना लौट रहे थे, तभी एक बेकाबू ट्रक उनके काफिले की गाड़ियों से टकरा गया। इस हादसे में तीन सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चाय पीने के लिए रुके थे तेजस्वी, उसी वक्त हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 1:30 बजे तेजस्वी यादव मधेपुरा से लौटते समय नेशनल हाईवे पर चाय पीने के लिए रुके थे। उनके साथ आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव और अन्य नेता भी मौजूद थे। जैसे ही तेजस्वी अपनी गाड़ी से उतरे, उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर काफिले में घुस गया और स्कॉर्ट में शामिल गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।

मात्र 5 फीट दूर हुआ हादसा

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया, “हम लोग चाय पीने के लिए रुके थे, तभी एक ट्रक काफिले में घुस गया। हादसा मुझसे महज 5 फीट की दूरी पर हुआ। अगर ट्रक थोड़ा और आगे आता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।”

ट्रक जब्त, प्रशासन ने की कार्रवाई

हादसे के बाद ट्रक को आगे टोल पर रोका गया और प्रशासन ने उसे जब्त कर लिया है। तेजस्वी यादव ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930