राज्यसभा मतदान में भाग नहीं लेने पर फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास का पुतला दहन

Share

अररिया । फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास की ओर से राज्यसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया में भाग नहीं लिए जाने को लेकर आक्रोश है। फारबिसगंज स्टेशन चौक पर जहां रहमत अली के नेतृत्व में विधायक मनोज विश्वास का पुतला दहन किया गया।वहीं परवाहा पंचायत अंतर्गत घीवहा चौक पर मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने विधायक मनोज विश्वास के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका और नारेबाजी कर आक्रोश प्रकट किया।

प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले विधायक मुर्दाबाद,जनता का अपमान नहीं सहेंगे जैसे नारे लगाए गए। ग्रामीणों का कहना था कि जिस भरोसे और उम्मीद के साथ उन्होंने विधायक को चुना था, उसी भरोसे को उन्होंने तोड़ दिया है।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवा नेता अमजद शेख ने कहा कि हम लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ मनोज विश्वास को विधायक बनाया था, लेकिन उन्होंने पार्टी और जनता दोनों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि जब एआइएमआईएम ने महागठबंधन को समर्थन दिया, तब ऐसे समय में विधायक द्वारा पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर मतदान नहीं करना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्णय न केवल राजनीतिक रूप से गलत है, बल्कि नैतिक रूप से भी जनता के विश्वास के खिलाफ है।

प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि विधायक को अब क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाएगा और गांव-गांव में उनके खिलाफ विरोध जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने एक स्वर में अपनी नाराजगी जाहिर की। पुतला दहन के दौरान माहौल काफी गरम रहा और नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930