Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव का प्रमाण पत्र मिला, संजय झा ने किया सम्मानित

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। बिहार की सत्ता के शीर्ष पर लगभग दो दशक तक राज्य की कमान संभालने के बाद नीतीश कुमार अब संसद के उच्च सदन राज्यसभा में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा गया है।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें आज प्रमाण पत्र प्रदान दिया है। संजय झा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राज्यसभा में उनकी (नीतीश कुमार) उपस्थिति से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी। संजय झा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र सौंपने का अवसर मिला। इस दौरान पार्टी नेता संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’ भी उपस्थित रहे। उनका (नीतीश कुमार) सार्वजनिक जीवन नागरिकों की सेवा और बिहार के विकास को समर्पित रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दूसरी ओर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजग के पांचों उम्मीदवारों को जीत के लिए बधाई दी है । एक्स पर उन्होंने लिखा कि बिहार की जय, एनडीए सदा तय। राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवेश कुमार जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं असंख्य शुभकामनाएं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31