Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना में चिराग पासवान की दावत-ए-इफ्तार में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शहीद पीर अली मार्ग, लोजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार का आयोजन लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की ओर से किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मौके पर मुख्यमंत्री को चिराग पासवान ने साफा भेंटकर अभिनंदन किया । मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मॉगी। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031