Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शीतला मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम, दान पेटी तोड़ने वाला आरोपी लोगों के हत्थे चढ़ा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर में रविवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर की दान पेटी तोड़कर करीब चार हजार रुपये चोरी कर लिए गए। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-9 का रहने वाला हासिम नामक युवक रविवार रात करीब 10 बजे सोलर लाइट के पाइप के सहारे मंदिर परिसर में चढ़ गया। इसके बाद उसने मंदिर में रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे करीब चार हजार रुपये निकाल लिए। बताया जाता है कि आरोपित साकची मोहदान लाइन स्थित एक फूल दुकान में काम करता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना के दौरान मंदिर परिसर से आवाज आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। जब लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे साकची थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपित इससे पहले भी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी कर चुका है। इस बार की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930