Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हजारीबाग के चरही में सड़क हादसा, एक की मौत, पांच घायल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

हजारीबाग। जिले के चरही थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना चरही स्थित एनएच पर घाटों मोड़ के पास पर हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले सड़क पर चल रहे एक टेंपो को टक्कर मारी। इसके बाद, ट्रेलर ने हजारीबाग की ओर से आ रही ‘सागर’ नामक बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के साथ-साथ सड़क किनारे खड़ी एक 407 वाहन को भी ट्रेलर ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित ट्रेलर यहीं नहीं रुका और सड़क किनारे लगी फल और पान की गुमटी को भी रौंद दिया। दुर्घटना में फल दुकान पर मौजूद विक्रेता उदय सिंह (27) ट्रेलर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस हादसे में करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना की सूचना मिलते ही चरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल हजारीबाग भेजा गया। उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम शुरू किया और धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया।

बस में सवार यात्रियों को भी दूसरी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा गया। इस संबंध में चरही थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930