35 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाने में 16 सहित दो दर्जन मामलों में था वांटेड

Share

पूर्वी चंपारण। एसटीएफ और राजेपुर पुलिस ने संयुक्त कारवाई करते हुए राजेपुर के फाजिलपुर गांव के अपराधी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध सिर्फ राजेपुर थाने में 16 मामले दर्ज है। इसके अलावे नगर , मुफ्फसिल , पताही सहित मुजफ्फरपुर के सिवाई पट्टी में कुल मिलाकर लगभग दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है,जिसमें लूट , डकैती का प्रयास , आर्म्स एक्ट रंगदारी सहित उत्पाद अधिनयम के कांड अंकित है।

वर्ष 2011 से वह तकरीबन हर वर्ष क्राइम किया है और अपराध करने का उसका सिलसिला लगातार चला है। नतीजतन उसके विरुद्ध एसपी स्वर्ण प्रभात ने 35 हजार के इनाम की घोषणा की थी। इसके अलावे उक्त अपराधी के विरुद्ध जिला एसटीएफ एवं टेक्निकल सेल को लगाया गया था। फिलवक्त उससे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930