24 घंटे में 24 मौतें: बिहार में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, मृतकों के परिजनों को 4 लाख की मदद

Share

पटना, 05 मई — बिहार में बीते 24 घंटों के भीतर तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग जिलों में हुई घटनाओं में 7 बच्चों समेत कुल 24 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटे को बेहद संवेदनशील बताते हुए अलर्ट जारी किया है।

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा प्रभावित गयाजी और पूर्वी चंपारण रहे, जहां 6-6 लोगों की मौत हुई। अन्य जिलों में भी जान-माल का नुकसान हुआ है।

जिलेवार मौत का आंकड़ा

  • पटना (बाढ़ क्षेत्र): पेड़ और दीवार गिरने से 2 मौत
  • पूर्वी चंपारण: 6 मौत
  • गयाजी: 6 मौत
  • औरंगाबाद: वज्रपात से 3 मौत
  • रोहतास: 1 मौत
  • वैशाली (लालगंज व संदेश क्षेत्र): 2 मौत
  • सीतामढ़ी: 2 महिलाओं की मौत
  • नालंदा: पेड़ गिरने से 2 मौत

सरकार का ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस आपदा पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है:

  • 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • पटना समेत 10 जिलों में रेड अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट वाले प्रमुख जिले: सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और अरवल।

कितनी हुई बारिश?

  • पटना: 39 मिमी
  • गया: 47 मिमी (सबसे अधिक)
  • वाल्मीकिनगर: 26.2 मिमी
  • मोतिहारी: 22.3 मिमी
  • समस्तीपुर: 19.5 मिमी
  • छपरा: 6.4 मिमी
  • डेहरी: 1.8 मिमी
  • बक्सर: 14.5 मिमी
  • पूसा: 19.5 मिमी
  • अरवल: 5 मिमी

प्रशासन अलर्ट मोड में

राज्यभर में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30