Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

24घंटे में मिलेगी मुआवजा राशि,आपदा प्रभावित किसानों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त निर्देश।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share


लखनऊ:असमय बारिश, ओलावृष्टि और कुछ स्थानों पर आगजनी की घटनाओं से रबी फसलों को हुए भारी नुकसान पर ने गहरी चिंता जताई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित किसानों को 24 घंटे के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।
उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा :
बुधवार सुबह आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में किसानों का चिंतित होना स्वाभाविक है और सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रत्येक प्रभावित किसान और बटाईदार के नुकसान का सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध आकलन करने के निर्देश दिए।
तत्काल सर्वे और रिपोर्ट भेजने का आदेश:
सीएम योगी ने कहा कि जिला स्तर पर राजस्व, कृषि और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ जल्द सर्वे पूरा करें और रिपोर्ट शासन को भेजें, ताकि राहत वितरण में कोई देरी न हो। साथ ही बीमा कंपनियों के साथ समन्वय कर फसल बीमा दावों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जिलों को तुरंत मिलेगी सहायता राशि :
राज्य आपदा राहत कोष से सभी जिलों को तत्काल धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसानों तक सहायता पारदर्शी और त्वरित तरीके से पहुंचे। जरूरत पड़ने पर राहत शिविर भी लगाए जाएंगे और मंडी समितियों के माध्यम से सहयोग दिया जाएगा।
अग्निकांड और जनहानि पर विशेष निर्देश
मुख्यमंत्री ने आगजनी की घटनाओं को लेकर विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए हैं। जनहानि या पशुहानि की स्थिति में 24 घंटे के भीतर राहत राशि देने के साथ-साथ पात्र लोगों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ भी तुरंत देने को कहा गया है।
आवास योजना के तहत मिलेगा घर :
जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई :
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरकार किसानों के साथ
सीएम योगी ने दोहराया कि प्रदेश सरकार इस आपदा की घड़ी में हर किसान, कृषक परिवार और बटाईदार के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930