1989 बैच के आईपीएस आलोक राज बने बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष

Share

पटना। आलोक राज, भा.पु.से. (1989) को सेवानिवृत्ति के उपरांत बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी), पटना के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति दिनांक 01 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

सरकारी आदेश के अनुसार, आलोक राज की नियुक्ति पाँच वर्षों की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु प्राप्त होने तक, जो भी पहले हो, तक के लिए की गई है। सेवानिवृत्ति के पूर्व वे महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना के पद पर कार्यरत थे।

प्रशासनिक अनुभव और पुलिस सेवा में दीर्घकालीन योगदान को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोग के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और समयबद्धता को सुदृढ़ करने की दिशा में उनके अनुभव से लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मिल चुका है वीरता पदक
आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने बिहार के अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग पटना में एएसपी के रूप में हुई थी।चार कुख्यात अपराधियों के एनकाउंटर के लिए उन्हें वीरता पदक से सम्मानित किया गया।अविभाजित बिहार में वे रांची, गुमला, देवघर, पश्चिम सिंहभूम, हजारीबाग के साथ-साथ सीतामढ़ी और बेगूसराय के पुलिस कप्तान भी रहे, जहां उनके काम की काफी सराहना हो चुकी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930