Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

14.5 किमी पैदल चलकर बाबा बर्फानी के दरबार पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, देश की सुख-समृद्धि की कामना

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा में शामिल होकर बालटाल बेस कैंप से लगभग 14.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की और बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

यात्रा के दौरान संजय सेठ ने श्रद्धालुओं के लिए की गई सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, भोजन, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच भारतीय सेना, सुरक्षा बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, प्रशासन तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की सेवा और समर्पण की सराहना की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संजय सेठ ने कहा कि भारतीय सेना और सुरक्षा बल जिस अनुशासन, समर्पण और सेवा-भाव के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं, वह राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठन भी निस्वार्थ भाव से यात्रियों की सेवा कर भारतीय संस्कृति की सेवा-परंपरा को मजबूत कर रहे हैं।

उन्होंने अमरनाथ यात्रा के सफल और सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे लाखों श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

संजय सेठ ने कहा कि बाबा अमरनाथ की पावन यात्रा उनके जीवन का एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव रही। उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा बर्फानी का आशीर्वाद समस्त देशवासियों पर बना रहे और भारत शांति, समृद्धि, विकास तथा वैभव के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031