10 साल की लाडो वानी ने बढ़ाया बिहार का गौरव, बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने पर नीतीश कुमार ने बाल कलाकार को दी बधाई

Share

पटना, 29 अगस्त । पटना की 10 वर्षीय बाल कलाकार, मॉडल एवं समाजसेवी लाडो वानी पटेल का नाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कम उम्र में हासिल की कई उपलब्धियां

नीतीश कुमार ने कहा कि लाडो वानी ने बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा के दम पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि महज दो वर्ष चार माह की उम्र में लाडो वानी ने मंच पर राष्ट्रगान गाकर लोगों को प्रभावित किया था। उस कार्यक्रम में पूर्व कार्यवाहक राष्ट्रपति बासप्पा दानप्पा जत्ती के पुत्र अरविंद जत्ती और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि लाडो वानी को अब तक करीब 200 सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इनमें ऑल इंडिया फोटो कॉन्टेस्ट में पांचवां स्थान, चार वर्ष की उम्र में टी-सीरीज में विजेता का खिताब, जयपुर में ‘ब्रांड फेस ऑफ बिहार’ और चित्रकूट में मिला विशेष सम्मान सहित विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं से प्राप्त कई पुरस्कार शामिल हैं।

सामाजिक अभियानों में भी सक्रिय

लाडो वानी ने मानव श्रृंखला और नशा मुक्ति अभियान जैसे सामाजिक अभियानों में भी भाग लिया है। उन्हें नेपाल में बाल कला सम्मान भी मिल चुका है। नीतीश कुमार ने कहा कि लाडो वानी ने समाजसेवा को भी अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है।

उन्होंने बताया कि लाडो वानी अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम, अनाथालय, मूक-बधिर, दिव्यांग एवं नेत्रहीन बच्चों तथा स्लम बस्तियों में जाकर मनाती हैं। इसके अलावा वह कचरा चुनने वाले बच्चों के लिए पाठशाला चलाकर उन्हें शिक्षा हासिल करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करती हैं।

प्रतिभा और सेवा भावना की सराहना

नीतीश कुमार ने लाडो वानी की प्रतिभा, उपलब्धियों और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बिहार की इस नन्हीं प्रतिभा ने अपनी मेहनत, लगन और सेवा भावना से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने लाडो वानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031