पटना/नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन समेत शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहेगा, जिसमें नीतीश कुमार भी भाग लेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं।
बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वापस पटना लौटेंगे।
Post Views: 249






