हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स 2025: नामांकित खिलाड़ियों की सूची जारी

Share

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने सोमवार को ‘8वें वार्षिक पुरस्कार 2025’ के लिए नामांकित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। यह पुरस्कार समारोह 27 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें वर्ष 2025 के दौरान भारतीय हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान देने वाले खिलाड़ियों व अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस समारोह के प्रमुख पुरस्कारों में ‘हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार’ शामिल है, जो पुरुष और महिला वर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को दिया जाएगा। इसके अलावा उभरती प्रतिभाओं को ‘हॉकी इंडिया जुगराज सिंह उभरते खिलाड़ी (पुरुष अंडर-21)’ और ‘हॉकी इंडिया असुंता लकड़ा उभरती खिलाड़ी (महिला अंडर-21)’ पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

विभिन्न पोजीशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘हॉकी इंडिया बलजीत सिंह वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर’, ‘हॉकी इंडिया परगट सिंह वर्ष के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर’, ‘हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर’ और ‘हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड’ पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इन आठ श्रेणियों में कुल 32 खिलाड़ियों को अंतिम सूची में शामिल किया गया है।

इसके अलावा समारोह में ‘हॉकी इंडिया अध्यक्ष उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार’, ‘जमन लाल शर्मा अमूल्य योगदान पुरस्कार’, अंपायर और तकनीकी अधिकारियों के लिए विशेष सम्मान, तथा सर्वश्रेष्ठ सदस्य इकाई पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

इस दौरान 2025 में एशिया कप राजगीर (बिहार) में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम और एफआईएच हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप तमिलनाडु में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय जूनियर पुरुष टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 15वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सदस्य इकाइयों को भी मान्यता दी जाएगी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “यह भारतीय हॉकी के लिए महत्वपूर्ण वर्ष है और ऐसे में पिछले वर्ष के बेहतरीन प्रदर्शन को पहचान देना जरूरी है। ये पुरस्कार खिलाड़ियों और अधिकारियों के समर्पण और उपलब्धियों को सम्मानित करते हैं।”

वहीं महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, “ये पुरस्कार खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों और सदस्य इकाइयों के सामूहिक प्रयासों को मान्यता देते हैं, जिन्होंने भारतीय हॉकी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है।”

नामांकित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (बलजीत सिंह पुरस्कार):

प्रिंस दीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक, बिचु देवी खारीबाम, सूरज करकेरा

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर (परगट सिंह पुरस्कार):

संजय, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर (अजीत पाल सिंह पुरस्कार):

हार्दिक सिंह, सुमित, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड (धनराज पिल्लै पुरस्कार):

सुखजीत सिंह, अभिषेक, नवनीत कौर, शिलानंद लकड़ा।

उभरती खिलाड़ी (महिला अंडर-21, असुंता लकड़ा पुरस्कार):

साक्षी राणा, ज्योति सिंह, सुनेलिता टोप्पो, कनिका सिवाच

उभरते खिलाड़ी (पुरुष अंडर-21, जुगराज सिंह पुरस्कार):

प्रिंस दीप सिंह, मनमीत सिंह, अनमोल एक्का, अर्शदीप सिंह।

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार):

नवनीत कौर, सलीमा टेटे, लालरेमसियामी, सविता।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार):

हार्दिक सिंह, सुखजीत सिंह, संजय, अभिषेक

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031