हिमांशु सिंह हत्याकांड: भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपित भेजे गए जेल, मुख्य आरोपित बोदरा ने किया सरेंडर

Share

–अब तक 12 आरोपित गिरफ्तार, एसआईटी की जांच जारी

जमशेदपुर, 08 जुलाई। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह सहित तीन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं मामले का मुख्य आरोपित और दो लाख रुपये का इनामी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

राजस्थान और ओडिशा से हुई गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एहतेशाम वकारिव ने प्रेस वार्ता में बताया कि नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटूश्याम से ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया गया था। पूछताछ के बाद अदालत में पेश किए जाने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं, सह-आरोपित सुदर्शन मंडल उर्फ लाल्टू और राजेश मंडल को ओडिशा के रायरंगपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

मुख्य आरोपित बोदरा ने किया आत्मसमर्पण

एसएसपी ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल डेटा और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। मुख्य आरोपित विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच उसने बुधवार को जमशेदपुर सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

तीन मोबाइल फोन जब्त, पुराने आपराधिक मामले की भी जांच

पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि नीरज सिंह के खिलाफ वर्ष 2022 में कदमा थाना में एक आपराधिक मामला पहले से दर्ज है।

फरार आरोपितों की तलाश जारी

एसएसपी ने बताया कि अब तक इस हत्याकांड में कुल 12 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच अभी जारी है और घटना से जुड़े हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी ललित मीणा, ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल और एएसपी ऋषभ त्रिवेदी भी उपस्थित थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031