हिमांशु सिंह हत्याकांड: फरार आरोपी नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, अग्रिम जमानत पर अब नहीं होगी सुनवाई

Share

जमशेदपुर — बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे आरोपी नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम मंदिर क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। मोबाइल सर्विलांस और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और राजस्थान पुलिस के सहयोग से उसे दबोचा।

सीकर में पूछताछ, ट्रांजिट रिमांड की तैयारी
फिलहाल नीरज सिंह से सीकर में पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद जमशेदपुर पुलिस उसे शहर लाकर मामले की गहराई से पूछताछ करेगी।

पूरी साजिश और नेटवर्क खंगालेगी पुलिस
जमशेदपुर लाने के बाद पुलिस उससे घटना की साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका, फरारी के दौरान संपर्क में रहे लोगों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के बारे में विस्तृत पूछताछ करेगी। कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल डेटा का भी मिलान किया जाएगा।

अग्रिम जमानत याचिका हुई अप्रासंगिक
नीरज सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसकी अग्रिम जमानत याचिका की कानूनी स्थिति बदल गई है। सोमवार को इस पर सुनवाई होनी थी, लेकिन गिरफ्तारी के बाद यह याचिका स्वतः अप्रासंगिक हो गई। अब उन्हें पहले इसे वापस लेकर नियमित जमानत के लिए आवेदन करना होगा।

पत्नी की याचिकाएं अब भी लंबित
वहीं, नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह द्वारा दायर दो याचिकाएं अभी भी अदालत में लंबित हैं। इनमें पुलिस द्वारा जब्त की गई दो कारों को रिलीज करने और बिना सर्च वारंट घर पर छापेमारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग शामिल है।

मुख्य आरोपी अब भी फरार
दूसरी ओर, मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की तलाश जारी है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस उसके करीब पहुंच चुकी है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु सिंह और प्रत्युष आनंद पर चापड़ और चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की 29 जून को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031