हिमांशु केस में बड़ी सफलता, फरार दो आरोपी भी गिरफ्तार, सभी 16 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Share

पूर्वी सिंहभूम। शहर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे दो और आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही अब इस मामले के सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। यह जानकारी सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी।

दो आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में राघवेन्द्र कुमार उर्फ रविन्द्र कुमार उर्फ घेरे (40) और गणेश मछुवा (34) शामिल हैं। राघवेन्द्र ने मंगलवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, जबकि गणेश मछुवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

स्कूटी बरामद

पुलिस ने गणेश मछुवा की निशानदेही पर घटना के बाद आरोपितों को फरार कराने में इस्तेमाल की गई टीवीएस एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली है।

एसआईटी ने सुलझाया मामला

हत्याकांड के खुलासे के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय आसूचना और अन्य प्रमाणों के आधार पर लगातार छापेमारी कर पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ा।

पहले ही 14 आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले 14 नामजद एवं अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। शेष दो आरोपितों की तलाश जारी थी, जिन्हें अब पकड़ लिया गया है।

फरार कराने में थी भूमिका

जांच में सामने आया कि गणेश मछुवा ने मुख्य आरोपित विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा, राहुल दुबे और राघवेन्द्र उर्फ घेरे को घटना के बाद छिपाने और फरार कराने में अहम भूमिका निभाई थी। उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह अवैध शराब कारोबार से जुड़े मामलों में दो बार जेल जा चुका है।

आगे की कार्रवाई जारी

सिटी एसपी ने बताया कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31