स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक्शन मोड में, बिष्णुगढ़ सीएचसी का किया निरीक्षण

Share

हजारीबाग। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बिष्णुगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री के अस्पताल परिसर में पहुंचते ही पूरे तंत्र में हलचल मच गई और अधिकारियों-कर्मचारियों में सक्रियता बढ़ गई।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने डॉक्टरों की उपस्थिति, मरीजों के इलाज की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ और मैनपावर सहित विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों ने मंत्री को बताया कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है, जिससे आम जनता का भरोसा बढ़ा है और बड़ी संख्या में मरीज अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “थोड़ा समय दीजिए, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।”

साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल कमियां निकालना समाधान नहीं है, बल्कि सकारात्मक सुझाव देना ही विकास का सही मार्ग है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031