सुनील शेट्टी ने बेटे से जुड़े आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

Share

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने उन खबरों का सख्ती से खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि फिल्म ‘सनकी’ को उनके बेटे अहान शेट्टी के भारी स्टाफ खर्चों की वजह से रोक दिया गया है। 2024 में आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की इस फिल्म की शूटिंग इसलिए स्थगित कर दी गई क्योंकि अहान के सपोर्टिंग स्टाफ पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो रहा था। अब सुनील शेट्टी ने इन दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनील ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके बेटे ने कभी भी अपने साथ अनावश्यक बड़ा स्टाफ नहीं रखा। उन्होंने कहा, “ये सब अफवाहें हैं, जो किसी की सुविधा के लिए फैलाई गईं। अगर कोई निर्माता बिल दिखाने की बात करता है, तो मैं खुद देखने को तैयार हूं। वहां एक पिता का दखल था और आगे भी रहेगा। अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए झूठ मत फैलाओ, क्योंकि यह अहान के साथ अन्याय है।” सुनील के इस बयान से साफ है कि वे अपने बेटे के समर्थन में मजबूती से खड़े हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘सनकी’ के लिए निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने प्राइम वीडियो के साथ एक बड़ा डिजिटल समझौता किया था। हालांकि बाद में सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स से उम्मीद के मुताबिक लाभ न मिलने की चर्चा रही, जिसके चलते प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसी बीच स्टाफ खर्चों को लेकर भी तरह-तरह की बातें सामने आईं, जिन्हें अब सुनील शेट्टी ने खारिज कर दिया है। फिलहाल अहान शेट्टी अपनी हालिया रिलीज ‘बॉर्डर 2’ की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031