Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीवान में एनकाउंटर: BJP नेता के भांजे के हत्यारे को पुलिस ने मारी गोली, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सीवान, 30 अप्रैल । सीवान नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के पास हुए सनसनीखेज गोलीकांड में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 8 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें आरोपी के दोनों घुटनों में गोली लग गई।

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना के बाद शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में भाजपा नेता के भगिना हर्ष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एसपी के नेतृत्व में बनी विशेष टीम

घटना के बाद पूरन कुमार झा (एसपी) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इसमें अजय कुमार सिंह (एसडीपीओ) और नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार सहित कई थानों की पुलिस को लगाया गया।

CCTV और तकनीकी जांच से मिली सफलता

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध वाहन की पहचान हुई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी छोटू कुमार यादव को चिन्हित किया गया, जो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव का रहने वाला है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुठभेड़ में लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, दबिश के दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, जिस पर आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके दोनों घुटनों में गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पटना रेफर, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

घायल आरोपी को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और इस कार्रवाई से अपराधियों को सख्त संदेश देने की कोशिश की गई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930